उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मंत्र को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार के बहुआयामी अभियान ‘मिशन शक्ति’ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को और आगे बढ़ाया. शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि पर जगतजननी मां आदिशक्ति के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी के प्रति आस्था निवेदित करते हुए मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ‘मिशन शक्ति : जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.’ यह भी पढ़ें: 'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील मिशन शक्ति के छठे चरण का शुभारंभ योगिराज बाबा गभीरनाथ प्रेक्षागृह में किसानों को डीबीटी के माध्यम से फसल क्षतिपूर्ति के एवज में कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरित करने से पूर्व सीएम योगी ने प्रेक्षागृह परिसर से मिशन शक्ति के छठवें चरण के अंतर्गत जागरूकता रैली का शुभारंभ किया. इस रैली में 500 दोपहिया वाहन शामिल रहे. जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘डबल इंजन सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. नारी सशक्तीकरण ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है.’ इसके बाद अयोजित कार्यक्रम में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और चक्रवात से फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के नौ लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत राशि सौंपी. 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है. उन्होंने क
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!