ExploreX Article

गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत

गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरूवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां करनपुरा गांव में खेत जोतने के विवाद में चचरे भाई ने गोली मार कर भाई की हत्या कर दी. जिसके बाद कोहराम मच गया. दोनों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी. यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे हरपुर बुदहट के करनपुरा गांव में खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान चचेरे भाई राधेश्याम पाण्डेय ने गोली मारकर 21 वर्षीय आदर्श पाण्डेय को गोली मार दी. पेट में गोली लगने के बाद युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था मेथौली के रहने वाले सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है. उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती करते हैं. जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था. गुरुवार सुबह सुदामा का बेटा आदर्श पांडेय (21) खेत की जुताई कराने पहुंचा था.उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना कर दिया. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ. इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया. आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और आदर्श को गोली मारने के लिए ललकारा. इसके बाद राधेश्याम उर्फ रधई ने आदर्

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!