ExploreX Article

गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

गेम खेलते समय आपने देखा होगा कि बारिश में सड़क पर लाइट चमकती है, कार के शीशे में आसपास की चीजें नजर आती हैं और खिड़की से आने वाली धूप कमरे में परछाइयां बनाती है. असल लाइफ में रोशनी जिस तरह अलग-अलग जगहों पर पड़ती और टकराकर दूसरी जगह पहुंचती है, उसे गेम में दिखाना आसान नहीं होता है. इसी काम को बेहतर बनाने में Ray Tracing टेक्नोलॉजी मदद करती है, जिससे गेम की दुनिया असली जिंदगी के करीब लगती है. PlayStation 5 और Xbox Series X/S जैसे नए गेमिंग कंसोल भी इस तकनीक को सपोर्ट करते हैं, हालांकि Ray Tracing से ग्राफिक्स बेहतर होने के साथ गेम की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है और इससे कैसे ग्राफिक्स की दुनिया बदलती है. Ray Tracing टेक्नोलॉजी क्या है? Ray Tracing एक ग्राफिक्स रेंडरिंग तकनीक है, जो वर्चुअल दुनिया में रोशनी का हिसाब लगाकर ग्राफिक्स को ज्यादा असली बनाती है. इसमें कंप्यूटर यह हिसाब लगाता है कि रोशनी किसी सतह से टकराकर कैसे लौटती है, कहां से गुजरती है और दूसरी चीजों पर उसका क्या असर पड़ता है. Ray Tracing से कैसे ग्राफिक्स की दुनिया बदलती है? 1. Ray Tracing की मदद से पानी, शीशे और चमकदार फर्श पर आसपास की चीजों की परछाइ असली दिखाई दे सकती है. पुरानी तकनीकों में कई बार वे चीजें रिफ्लेक्शन में नहीं दिखतीं, जो गेम के कैमरे की नजर से बाहर होती हैं. Ray Tracing ऐसी चीजों को भी रिफ्लेक्शन में दिखाने में मदद करती है. 2. असली दुनिया में रोशनी की दिशा और चीजों की दूरी के हिसाब से परछाइयां बदलती हैं. Ray Tracing गेम में भी इसी तरह परछाइयों को ज्यादा नेचुरल दिखा सकती है. इससे गेम के सीन बनावटी लगने की

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!