बच्चों की हर परेशानी की वजह Phone ही है, घरों में अक्सर मां यही कहती हैं. हर दिक्कत का तो नहीं कह सकते हैं लेकिन कुछ मामलों में मां का कहना एक दम सही साबित होता है. आजकल डाइनिंग टेबल हो, ऑफिस की कैंटीन हो या घर का सोफा, लोग कहीं भी जब कुछ खाते हैं तो एक हाथ में खाने की प्लेट और दूसरे हाथ में होता है Phone. क्या आप जानते हैं कि यह Multitasking आपके शरीर के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रही है? हम में से ज्यादातर लोग इस आदत के पूरी बुरी तरह आदी हो चुके हैं. लेकिन खाने की टेबल पर Phone का यह इस्तेमाल एक बहुत बुरी लत बन चुका है. हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यह आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. अगर आप भी बिना Phone चलाए खाना नहीं खा पाते तो जानें इसके क्या नुकसान हो सकते हैं. बढ़ जाता है मोटापा जब आपका पूरा ध्यान Mobile की Screen पर चल रहे Video या फिर चैटिंग पर होता है. तो आपका दिमाग दो अलग-अलग दुनिया में बंट जाता है. Medical Science के मुताबिक हमारे पेट और दिमाग के बीच एक डायरेक्ट न्यूरोलॉजिकल कनेक्शन होता है. जब हम खाना खाते हैं तो पेट करीब 20 मिनट बाद दिमाग को पेट भर जाने का सिग्नल भेजता है. लेकिन जब दिमाग स्क्रीन में खोया रहता है. तो वह इस सिग्नल को पूरी तरह मिस कर देता है. इसे माइंडलेस ईटिंग यानी बिना सोचे-समझे खाना कहते हैं. नतीजा यह होता है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप कब अपनी भूख से 30 से 40 परसेंट ज्यादा खाना खा गए. इसके साथ ही फोन पर ध्यान होने की वजह से लोग खाने को ठीक से चबाने के बजाय सीधे निगलने लगते हैं. इससे न सिर्फ कैलोरी इनटेक तेजी से बढ़ता है. बल्कि पेट की चर्बी और वजन भी बढ़ने लगता है. अगर आपका वजन तमाम कोशि
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!