फोन की स्टोरेज भरने लगे या जरूरी फाइलों को कहीं सुरक्षित रखना हो तो क्लाउड स्टोरेज एक आसान ऑप्शन बन जाता है. कुछ ही मिनटों में फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन सेव किए जा सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सर्विस पर आप अपना डेटा अपलोड कर रहे हैं, वह आपकी जरूरतों और प्राइवेसी के हिसाब से सही भी है या नहीं जल्दबाजी में चुना गया क्लाउड स्टोरेज आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है. साथ ही बाद में दूसरी सर्विस पर जाने के लिए फाइलें डाउनलोड करनी पड़ सकती हैं और उन्हें दोबारा अपलोड करना पड़ सकता है. ऐसे में शुरुआत में कुछ बातों को चेक कर लेना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि क्लाउड स्टोरेज चुनते समय कौन-सी गलती न करें क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती क्लाउड स्टोरेज चुनने से पहले अपने फोन और दूसरे डिवाइस में मौजूद फाइलों पर नजर डालें. देखें कि फोटो, वीडियो, जरूरी डॉक्यूमेंट और फोन बैकअप कितनी जगह ले रहे हैं. इससे आपको अंदाजा मिल जाएगा कि कितनी स्टोरेज की जरूरत है. अगर आपकी फोटो ही 18GB जगह ले रही है तो 5GB वाला फ्री प्लान सही नहीं होगा. वहीं अगर आपका पूरा डेटा 20GB से कम है, तो सीधे 2TB का प्लान लेना जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है. फ्री स्टोरेज और कीमत देखें हर सर्विस की सुविधाएं और फ्री स्टोरेज अलग-अलग होती है. Google One 15GB फ्री स्टोरेज देता है और Gmail, Google Docs साथ ही Android के साथ आसानी से काम करता है. Apple का iCloud 5GB फ्री स्टोरेज देता है और Apple डिवाइस के साथ आसानी से काम करता है. OneDrive, Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन के साथ मिलता है, जबकि Dropbox का फ्री प्लान सीमित है. Proton Drive जैसी सर्विस प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान देती है. प्लान चुनते समय यह भी
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!