ExploreX Article

कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC), CPIM और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को गिरिश पार्क पुलिस स्टेशन में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे. इस दौरान सीपीआई-एम के नेता शतरूप घोष ने कहा कि हमारी दो मांगें हैं. पहली, सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों के लिए जो मुआवजे की घोषणा की गई है, वह उन परिवारों तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहिए. दूसरी, जिन-जिन लोगों की इस घटना में संलिप्तता है, जिन-जिन लोगों की गलती और लापरवाही है, जिनकी वजह से बेकसूर परिवारों को ये खामियाजा भुगतना पड़ा है, उनमें से किसी को भी बचाया न जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई हो. BJP के नेताओं ने पूजा कमेटी पर किया कब्जा- शतरुप घोष CPIM नेता शतरूप घोष ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हमें ये पता है कि इस पूजा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों से लेकर बड़े-बड़े नेता इस पूजा के कार्यकर्ता हैं. उन्हीं लोगों का पूजा है ये. ये पूजा समिति पहले किसी और के हाथों में थी, लेकिन तीन-चार महीने पहले पिछले चुनाव के बाद BJP के लोगों ने इस कमेटी पर कब्जा किया. उन्होंने पिछली कमेटी को तोड़कर इस कमेटी पर कब्जा किया.’ VIDEO | Kolkata stampede: TMC, CPIM and Congress delegations submitted memorandums with their demands at Girish Park Police Station earlier today. CPIM leader Shatarup Ghosh says, "We have two demands. First, the compensation announced by the government must reach the affected families as soon as possible. Second, all those responsible for the incident and the alleged negligence must be held accountable. The puja committee was taken over b

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!