ExploreX Article

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है. हादसे में कई लोगों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर के बीच विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. TMC का कहना है कि पूजा आयोजन समिति में सत्तारूढ़ दल से जुड़े कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के भतीजे देबदीप अधिकारी और आयोजन समिति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. दूसरी ओर, हादसे की जांच के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्यमंत्री ने कलकत्ता हाई कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश की अगुवाई में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की घोषणा की है. TMC ने पूजा समिति और प्रशासन पर उठाए सवाल तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चोर बागान सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के संबंध मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के भतीजे देबदीप अधिकारी से हैं. पार्टी ने सवाल किया कि कथित तौर पर इस आयोजन से जुड़े देबदीप अधिकारी को कब गिरफ्तार किया जाएगा. TMC के प्रवक्ता और कोलकाता के विधायक कुणाल घोष ने कहा कि भगदड़ को रोकने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा और पूजा समिति को इस हादसे की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उन्होंने कहा, "यह हादसा प्रशासन की पूरी विफलता है और संबंधित पूजा समिति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. इसमें कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं, लेकिन फिलहाल हम अस्पताल में हैं. कल शाम से हमारी प्राथमिकता राहत कार्य और घायलों का इलाज सुनिश्चित करना है." कुणाल घोष ने मुख्यमंत्री के बयान को भी अधूरा बताते हुए आरोप लग

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!