ExploreX Article

कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों से रविवार (18 अक्टूबर) को मुलाकात करेंगे. इस दुखद घटना के चलते उन्होंने अपने पहले से तय पूजा कार्यक्रमों को एक दिन के लिए टाल दिया है. उत्तरी कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम को बारिश के चलते भीड़ उमड़ने से मची भगदड़ में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. वो आज मध्य कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा सकते हैं, जहां घायलों में से ज्यादातर लोगों का इलाज चल रहा है. हालांकि अमित शााह के बदले हुए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है. पंडाल घूमने आए घायलों में से 2 लोग राज्य सरकार द्वारा संचालित SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भी भर्ती हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि शाह उनसे भी मिलने जाएंगे या नहीं. हादसे को लेकर अमित शाह ने क्या कहाकोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुझे कोलकाता के चोरबागन पब्लिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की बेहद दुखद खबर मिली है. मैंने इस मामले को लेकर शुभेंदु अधिकारी से बात की है. मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं." उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा- शाहअमित शाह ने शनिवार को कहा, "मैं कल पश्चिम बंगाल में अपने सभी तय कार्यक्रमों को टाल दूंगा और घायल

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!