कोलकाता में सप्तमी की शाम को भीड़ के चलते चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढह गया. इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई. यह भगदड़ तब मची, जब श्रद्धालु दुर्गा पूजा मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर है. साथ ही 25 लोग घायल हुए हैं. घटना की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं. साथ ही पीएम मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, ममता बनर्जी ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की है. घटना के बाद कोलकाता पुलिस एक्शन लेते हुए, आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है. #BREAKING | कोलकाता में मची भगदड़ बेहद दुखद है- PM मोदी @awdheshkmishra | https://t.co/SMm0dUypVm #Kolkata #DurgaPuja #Accident #WestBengal #PMModi #ABPNews https://t.co/XhTgLRpNLd — ABP News (@ABPNews) October 17, 2026 इधर, पीएमओ की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है. पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'कोलकाता में भगदड़ की घटना दुखद है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.' কলকাতায় পদপিষ্টের ঘটনা দু:খজনক। শোকাহত পরিবারগুলির প্রতি সমবেদনা জানাই।আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করছি। ক্ষতিগ্রস্ত পরিবারগুলিকে পশ্চিমবঙ্গ সরকার সম্ভাব্য সবধরণের সহায়তা প্রদান করছে। — Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2026 अमित शाह ने की मुख्यमंत्री सुवेंदु
Source: ABP India
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!