लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 50 हजार की इनामी मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे पिछले 10 दिनों से पुलिस को लगातार चकमा दे रही है. नेपाल से लौटने के बाद रविवार को वह लखनऊ पहुंचकर फिर कहीं निकल गई. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से अरेस्ट स्टे और अग्रिम जमानत पाने की जुगत में है. इसके लिए वह लगातार बेगुनाही के बयान जारी कर रही है. वहीं, लापरवाही पर हजरतगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर और आईपीएस विक्रांत वीर डीजीपी मुख्यालय से अटैच किए गए हैं.
Source: Aaj Tak
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!