ExploreX Article

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?

इंटरनेट पर कोई Block की गई Website खोलनी हो किसी Online Game का Ping सुधारना हो या फिर पब्लिक Wi-Fi पर खुद को सेफ रखना हो हम तुरंत Play Store और App Store पर जाकर Free VPN सर्च करते हैं. App Install करके तुरंत Connect कर लेते हैं VPN चालू कर लेते हैं. हमें लगता है कि अब हमारी पहचान पूरी तरह छुप चुकी है और हम डिजिटल दुनिया में एकदम हैं. लेकिन कहावत है कि अगर कोई सर्विस आपको बिल्कुल फ्री में मिल रही है तो प्रोडक्ट वह सर्विस नहीं बल्कि आप खुद हैं. हाई-स्पीड सर्वर मेंटेन करना, भारी-भरकम इंटरनेट बैंडविड्थ खरीदना और इंजीनियरों की बड़ी टीम संभालना कोई बच्चों का खेल नहीं है इसमें हर महीने लाखों रुपये का खर्च आता है. तो फिर सोचने वाली बात यह है कि यह फ्री VPN कंपनियां अपनी जेब से पैसा लगाकर आपको फ्री में प्राइवेसी क्यों दे रही हैं? कहीं चुपके से यह आपका डेटा तो नहीं चुरा रहीं. बेचा जा सकता है आपका डेटा Play Store पर मौजूद लगभग हर फ्री VPN ऐप के बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में स्ट्रिक्ट नो-लॉग्स पॉलिसी लिखा होता है. इसका मतलब यह होता है कि वे आपका कोई भी डेटा रिकॉर्ड नहीं करते. लेकिन जब Cyber Security एक्सपर्ट्स इन Apps की Privacu Policy चेक करते हैं. तो हकीकत सामने आती है, ज्यादातर फ्री Apps आपकी हर डिजिटल हरकत पर पैनी नजर रखती हैं. आप कौन सी Websites देख रहे हैं, फोन में कौन सी A[pps कितने समय तक इस्तेमाल करते हैं. आपकी Location और Device का यूनिक आईडी क्या है सब कुछ बैकएंड में लॉग होता रहता है. इस पूरे डेटा को बंडल बनाकर थर्ड-पार्टी डेटा ब्रोकर्स, विज्ञापन कंपनियों और मार्केटिंग एजेंसियों को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है. यानी Privacy बचाने के जिस मकसद से आपने VPN ऑन किया

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!