उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से प्रदेश के करीब 68 हजार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में बढ़ोतरी और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा पर सियासत तेज हो गई है. बाराबंकी के लोकसभा सांसद तनुज पुनिया ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा को सभी वर्गों की याद आने लगती है. उन्होंने सवाल उठाया कि दस साल से सरकार में रहने के बावजूद भाजपा ने अब तक इन लोगों के लिए क्या किया? अब जनता और युवा सरकार से नौकरियों का हिसाब मांग रहे हैं. सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि चुनाव से पहले तोहफे देने का काम भाजपा अच्छी तरह जानती है. उन्होंने कहा, ''लंबे समय से युवा नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षक भर्ती से लेकर मानदेय बढ़ाने तक के मुद्दों पर लगातार आंदोलन हुए, लेकिन भाजपा को दस साल तक इनकी याद नहीं आई. अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो किसी का मानदेय बढ़ाने और किसी की नौकरी बहाल करने जैसी घोषणाएं की जा रही हैं.'' अब BJP का असली चेहरा पहचानने लगी है जनता- तनुज पुनिया उन्होंने आगे कहा, ''अब जनता भाजपा का असली चेहरा पहचानने लगी है. युवाओं में आक्रोश है और देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश का युवा भी अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली तक पहुंच रहा है. युवा अब सरकारों की नीतियों और देश के भविष्य को लेकर गंभीरता से सोच रहा है.'' उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर इंडिया गठबंधन को लाना चाहती है. इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर क्या बोले तनुज पुनिया? इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद तनुज पुनिया ने कहा, ''गठबंधन में शामिल सभी दलों की विचारधारा एक है. संविधान की रक्षा, दबे-कुचले वर्गों के
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!