ExploreX Article

कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राज्य भर में घूम-घूमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के रामपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसपर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह असदुद्दीन ओवैसी हैं. मुझे लगता है कि वे भारत के अंदर एक पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. यह बहुत ही जहरीली बात है. असदुद्दीन ओवैसी को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता? कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैं असदुद्दीन ओवैसी से पूछना चाहती हूं कि तेलंगाना की विधानसभा में कुल 119 सीटें हैं. उनकी पार्टी जो तेलंगाना से आती है, तो वे वहां सिर्फ 9 सीटों पर ही क्यों चुनाव लड़ते हैं? वो तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर क्यों चुनाव नहीं लड़ते और वहां के मुस्लिम युवाओं को टिकट क्यों नहीं देते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी देश के दूसरे राज्यों में जाकर शेखी क्यों बखारते हैं? वह इस तरह की बातें क्यों करते हैं? मुझे लगता है कि वह भारत के अंदर एक पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और यही असदुद्दीन ओवैसी हैं. यह बहुत ही जहरीली बात है.’ #WATCH | Delhi: On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi's statement, Congress spokesperson Shama Mohamed says, "Asaduddin Owaisi, I would like to ask him: there are 119 seats in Telangana, and the party of Asaduddin Owaisi, AIMIM, comes from Telangana. Why does he conte

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!