ExploreX Article

कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत

कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत

घर में कपड़े धोते समय अक्सर एक परेशानी सामने आती है. डेली के कपड़ों के साथ बच्चों के कपड़े, इनरवियर और नाजुक फैब्रिक को अलग-अलग धोना पड़ता है. ऐसे में एक के बाद एक वॉशिंग साइकल चलाने में समय लगता है. इसी काम को आसान बनाने के लिए Haier ने भारत में अपनी नई M3 सीरीज वॉशिंग मशीन पेश की है. इसकी खासियत यह है कि इसमें एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इस डिजाइन की मदद से तीन तरह के कपड़ों को एक ही समय पर अलग-अलग धोया जा सकता है. इसमें AI आधारित वॉशिंग फीचर्स भी मिलते हैं. तो आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और खास फीचर्स क्या हैं. तीन ड्रम वाली वॉशिंग मशीन में क्या है खास? Haier M3 सीरीज को कंपनी ने नोएडा में आयोजित Elevate With Haier इवेंट में पेश किया. यह पूरी तरह ऑटोमैटिक फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन है, जिसकी कुल क्षमता 12 किलोग्राम है. इसमें नीचे की तरफ10 किलोग्राम का मुख्य ड्रम और ऊपर दो छोटे ड्रम दिए गए हैं, जिनमें से हर एक की क्षमता 1 किलोग्राम है. इस डिजाइन के जरिए सामान्य कपड़ों को मुख्य ड्रम में धोया जा सकता है, जबकि बच्चों के कपड़े, इनरवियर, स्पोर्ट्स वियर और नाजुक कपड़ों को छोटे ड्रम में अलग से साफ किया जा सकता है. तीनों ड्रम एक साथ काम कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग कपड़ों के लिए बार-बार वॉशिंग साइकल चलाने की जरूरत कम हो सकती है. AI फीचर्स से आसान होगी कपड़ों की धुलाई इस वॉशिंग मशीन में AI Wash फीचर दिया गया है, जो कपड़ों के लोड के हिसाब से सही वॉशिंग प्रोग्राम चुनने में मदद करता है. वहीं Smart Dose तकनीक जरूरत के मुताबिक डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर अपने आप डालती है. इसमें Essence Wash फीचर भी है, जो कपड़ों पर इस्तेमाल करने से पहले डिटर्जे

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!