इंटरनेट चलाते वक्त किसी ऐप पर काम करते हुए जब स्क्रीन पर किसी चीज का विज्ञापन दिखता है. तो हम उसे नार्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि यही मामूली दिखने वाले विज्ञापन आपकी जासूसी कर रहे हों? साइबर सेफ्टी पर काम करने वाले रिसर्च ग्रुप Citizen Lab और Confiant की एक नई रिसर्च ने इंटरनेट की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. इस खुलासे के मुताबिक इजरायल की डिजिटल विज्ञापन एजेंसी Discover Tech ने ऑनलाइन विज्ञापनों की आड़ में दुनिया भर में जासूसी का एक बहुत बड़ा जाल बिछा रखा था. यह कंपनी रोजमर्रा के सामानों के विज्ञापन दिखाकर लोगों को ट्रैक कर रही थी और उनके फोन, कंप्यूटर में चुपके से जासूसी सॉफ्टवेयर यानी स्पाइवेयर डाल रही थी. इस कंपनी के तार इजरायल की कुख्यात और अमेरिका द्वारा ब्लैकलिस्टेड स्पाइवेयर फर्म Candiru से जुड़े मिले हैं. जिसका खतरनाक सॉफ्टवेयर इन विज्ञापनों के जरिए डिवाइस में प्लांट किया जाता था. रोजाना चलते थे एक करोड़ जासूसी विज्ञापन रिसर्च में सामने आया है कि Discover Tech अपने विज्ञापन दिखाने के लिए Google, Comcast और रूस के Yandex जैसे दुनिया के सबसे बड़े एड प्लेटफॉर्म्स के नेटवर्क का इस्तेमाल करती थी. Citizen Lab के मुताबिक इस इजरायली कंपनी के विज्ञापन दुनिया भर की 1.20 लाख से ज्यादा वेबसाइट्स और 75 हजार मोबाइल ऐप्स पर चल रहे थे. सबसे खतरनाक बात यह थी कि शिकार बनने के लिए यूजर का विज्ञापन पर क्लिक करना भी जरूरी नहीं था. जैसे ही कोई इंसान ऐसी किसी वेबसाइट या ऐप को खोलता और स्क्रीन पर विज्ञापन लोड होत Discover Tech उसे ट्रैक कर लेती थी. Confiant के सह-संस्थापक जेरोम डंगू के अनुसार यह कंपनी रोजाना कम से कम एक करोड़ विज्ञापन चला
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!