योगी सरकार प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर काशी को आकर्षक रूप देने के लिए शहर का व्यापक सौंदर्यीकरण करा रही है. बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है. कहीं दीवारों पर गंगा की लहरें और घाटों के दृश्य उकेरे जा रहे हैं, तो कहीं भवनों पर सुबहे बनारस की झलक दिखाई देने की तैयारी है. स्ट्रीट लाइट, पेड़ों और पुलों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि एयर शो के दौरान शहर पहुंचने वाले लोगों को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक मिल सके. वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि काशी की पहचान उसकी समृद्ध विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता से है. इसी को ध्यान में रखते हुए शहर को सजाया जा रहा है. दीवारों पर गंगा की लहरें, घाटों के दृश्य और सुबहे बनारस की झलक एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों पर पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और आकर्षक लाइटिंग के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक पहचान को उभारने का काम किया जा रहा है. दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और गंगा तट के दृश्यों को उकेरा जा रहा है. वहीं, भवनों पर गंगा घाटों और सुबहे बनारस से जुड़े दृश्य दिखाई देंगे. मार्गों पर गंगा आरती के दृश्य और काशी की कला-संस्कृति से जुड़े चित्र भी देखने को मिलेंगे. नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप झंडे लगाए जाना प्रस्तावित है. इन झंडों पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल और ॐ के प्रतीक होंगे. एयर शो के मद्देनजर शहर में हो रहे सौंदर्यीकरण के तहत इस सजावट के जरिए मार्ग को काशी की आध्यात्मिक
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!