ExploreX Article

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

घर में मोबाइल चार्ज करने से लेकर लैपटॉप और टीवी चलाने तक, एक्सटेंशन बोर्ड कई काम आसान बना देता है, लेकिन एक ही बोर्ड में कई डिवाइस लगाने से पहले उसकी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है. कम बिजली यूज करने वाले गैजेट एक साथ चलाने में आमतौर पर परेशानी नहीं होती है, लेकिन ज्यादा बिजली खपत करने वाला कोई एक डिवाइस भी बोर्ड पर जरूरत से ज्यादा लोड डाल सकता है. इससे तार गर्म होने, उनकी सुरक्षा परत खराब होने और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है. ऐसे में सिर्फ सॉकेट गिनने की जगह यह समझना जरूरी है कि बोर्ड कितनी बिजली का लोड उठा सकता है. तो आइए जानते हैं कि एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित है. एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित है एक्सटेंशन बोर्ड पर गैजेट चलाने की सुरक्षा उसकी क्षमता और डिवाइसों की कुल बिजली खपत पर निर्भर करता है. कुछ सामान्य घरेलू एक्सटेंशन बोर्ड 1,000 से 1,500 वॉट तक का लोड संभालने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन यूज से पहले बोर्ड पर दी गई रेटिंग जरूर चेक करें. मोबाइल चार्जर, लैपटॉप और टीवी जैसे कम बिजली खपत करने वाले डिवाइस एक साथ चलाए जा सकते हैं. वहीं रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केतली, गीजर, माइक्रोवेव और प्रेस जैसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले डिवाइस एक्सटेंशन बोर्ड पर ओवरलोड का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले डिवाइसेज को कंपनी के निर्देशों के अनुसार सीधे दीवार के सॉकेट में लगाना बेहतर है. कौन-से डिवाइस बढ़ा सकते हैं खतरा? इलेक्ट्रिक केतली करीब 1,500 वॉट बिजली यूज कर सकती है, जबकि गीजर की खपत 2,000 वॉट तक पहुंच सकती है. रूम हीटर, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और प्रेस जैसे डिवाइस भी ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. ऐसे

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!