उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के एक बयान ने पार्टी की अपनी राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को लेकर गधे-घोड़ों वाली टिप्पणी की, लेकिन अब सवाल बीजेपी के अंदर ही उठ रहे हैं. कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें सोच-समझकर बयान देने की नसीहत दी है तो कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने बीजेपी में कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले नेताओं की मौजूदगी का हवाला देकर पलटवार किया है. उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं का सिलसिला नया नहीं है. 2014 में सतपाल महाराज से लेकर 2016 में कांग्रेस के बागी विधायकों और बाद के वर्षों में दूसरे नेताओं के बीजेपी में आने तक, पार्टी ने कई नेताओं को संगठन और सरकार में जगह दी है. ऐसे में सवाल है कि क्या मनवीर चौहान का बयान अब बीजेपी के लिए ही असहज स्थिति पैदा कर रहा है? क्या है विवादित बयान? बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जो नेता गधे-घोड़ों की श्रेणी में थे, वे बीजेपी में आने के बाद बेहतर विचारधारा वाले बन गए. बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में शामिल हुए मथुरा दत्त जोशी से ही पूछ लिया जाना चाहिए कि इस टिप्पणी के हिसाब से वे किस श्रेणी में आते हैं. मथुरादत्त जोशी का पलटवार वहीं पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी जनवरी 2025 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!