ExploreX Article

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने SEM कोर्ट में पेश किया है. कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बेल बॉन्ड तोड़ने के आरोप में दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. कोर्ट ने अजिंक्य शिंदे को 1 साल का बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ दिया है. रिहा होने के बाद अजिंक्य ने कहा, अंग्रेजों वाली सरकार मोदी और शाह चला रहे हैं. आज सीजेपी की मीटिंग होगी उसके बाद फैसला लेंगे आगे की कार्रवाई का. आशुतोष और सौरव सिर ऊंचा करके जेल में जा रहे हैं. अभिजीत दीपके ने किया रिएक्ट आशुतोष और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने पर अभिजीत दीपके ने रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा, आशु और सौरव को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उनकी गलती? जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराना. थोड़ी हिम्मत दिखाइए, नरेंद्र मोदी. अगर आप विरोध की आवाज को दबाने के लिए इतने ही पक्के इरादे वाले हैं, तो इन कायरतापूर्ण तरीकों की आड़ लेने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल (Emergency) घोषित करने की हिम्मत दिखाइए. Ashu and Saurav have been sent to 5 days judicial custody. Their fault? Unfurling tricolour at Jantar Mantar. Show some guts, @narendramodi. If you’re so determined to crush dissent, have the courage to officially declare an Emergency instead of hiding behind these cowardly tactics. — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026 रत्ना सिंह ने लिखा, सौरव और आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया. गिर

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!