ExploreX Article

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता और पार्टी के सह संयोजक आशुतोष रांका का आज बुधवार (14 अक्टूबर) को जन्मदिन है. सीजेपी नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई. उन्होंने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज आशु का जन्मदिन है. वह सुबह से ही डिटेंशन में हैं और उसे अपने वकीलों से भी मिलने की इजाजत नहीं दी गई है. सीजेपी की लीगल हेड रतना सिंह ने आज तड़के एक्स पर पोस्ट कर सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी का दावा किया. उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में गिरफ़्तार किया." It’s Ashu’s birthday today, he is in detention since morning without any access to his lawyers. — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026 क्या हैं सीजेपी नेताओं पर आरोपउन्होंने आगे कहा कि इन सभी पर बिना इजाजत घुसने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं. रतना सिंह ने बताया कि उन्हें (सीजेपी नेताओं) को सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्हें तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी (JC) में भेजे जाने की संभावना है. सीजेपी नेता रतना सिंह ने कहा कि देर रात तक उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया. उन्हें (सीजेपी नेताओं) को सुबह 3 बजे एक प्राइवेट वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया. उन्होंने कहा कि इन गैर-कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं. #BREAKING: Delhi Police arrests Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde at P

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!