अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर को संस्थापक सर सैयद अहमद खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े-बड़े अतिथियों को बुलाया गया है. एएमयू में हर साल शाही अंदाज के साथ सर सैयद अहमद खान का जन्मदिन मनाया जाता है. इस दिन देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यहीं से शिक्षा हासिल करने वाले एलम्यूनियाई शामिल होते हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक का जन्मदिन दुनियाभर में मनाया जाता है. इस बार एएमयू में सर सैयद दिवस पर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे विश्वविद्यालय की मस्जिद में कुरान ख्वानी से होगी. इसके बाद सुबह सात बजे उनकी मजार पर चादरपोशी की जाएगी. प्रातः 9.30 बजे उनके लेखन और पुस्तकों पर आधारित प्रदर्शनी तथा पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित होगा. मुख्य समारोह सुबह 10.45 बजे गुलिस्ताने सैयद में शुरू होगा. इसके बाद कुलसचिव प्रो. आसिम जफर स्वागत भाषण देंगे. यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट कैसे हुई एएमयू की स्थापना? एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने इसकी शुरुआत एक छोटे से स्कूल से की थी, बाद में इसका नाम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पड़ा. कहा जाता है कि सर सैय ने इस यूनिवर्सिटी को भीख मांग कर बनाया था. जिसमें एक-एक पैसे का हिसाब रखा गया था. उन्होंने कहा था कि इसके लिए जो जितना दान करेगा उसके हिसाब से ही उसके नाम को यूनिवर्सिटी में जगह दी जाएगी. यूनिवर्सिटी के लिए जिन लोगों ने कम पैसे दिए उनके नाम दीवार पर और जिन्होंने ज्यादा पैसे दिए उनके नाम क्लासरूम व
Source: ABP Uttar Pradesh
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!