ExploreX Article

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर और अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के अंतर्गत एक भव्य राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है. 90 करोड़ की लागत से राम मंदिर संग्रहालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. राम मंदिर संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. इनमें रामलला की वंशावली से लेकर मंदिर के इतिहास तक की झलक दिखेगी. भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया. इसके अलावा राम मंदिर संग्रहालय में राम जन्मभूमि के 500 साल के कानूनी इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा. खुदाई में मिले पुरातात्विक अवशेषों को संग्रहालय में रखा जाएगा. न्यायालय में पेश किए गए साक्ष्य भी संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाएंगे. इसके साथ ही रामायण में भगवान राम की यात्रा को आधुनिक तकनीक से दिखाने की तैयारी है. 'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह 3D और 7D तकनीक से सजी होंगी संग्रहालय की गैलरियां राम मंदिर संग्रहालय में श्रद्धालुओं को 15 मिनट का इमर्सिव अनुभव मिलेगा. संग्रहालय की गैलरियां 3D और 7D तकनीक से सजी होंगी. राम मंदिर संग्रहालय की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार कर ली गई है. टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. डीपीआर को अंतिम रूप देने के बाद 15 दिनों में टेंडर जारी करने की योजना है. 6 महीने के भीतर संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य गैलरी के निर्माण के बाद अब साज साज और प्रसारण से संबंधित निर्माण शुरू होने के बाद छह महीने में संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. संग्रहालय में हनुमान जी की संकट मोचन गैलरी भी शामिल होगी. उक्त जानकारी भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने दी है. राम भक

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!