ExploreX Article

अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'

अमित शाह के बयान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- 'चुनाव आयोग को मुक्त...'

दिल्ली में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के 12 अक्टूबर के मार्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह चुनाव आयोग को मुक्त कराने की लड़ाई है. भाजपा ने चुनाव आयोग को बांधका बना कर रखा है, जब वो मुक्त होगा तो लोकतंत्र स्वतंत्र होगा. फिर ये दावे नहीं कर पाएंगे कि जितने दावे गृह मंत्री करेंगे उतनी ही सीट आएंगी." इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री द्वारा भीड़ पर तंज कसने पर कहा कि उन्हें अपना एक आदमी 100 दिखाई देता है और हमारे 100 आदमी एक भी नहीं दिखाई देते हैं तो ये उनकी दिक्कत है. इमरान मसूद आगे बोले कि पिछले 35 सालों में इतनी भीड़ मैनें अपने राजनीतिक जीवन में नहीं देखि जितनी भीड़ राहुल गांधी के मार्च में थी. यह भी पढ़ें: यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग क्या कहा था अमित शाह ने ? 12 मार्च को इंडिया गठबंधन के मार्च के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बयान देकर कहा था कि 14 पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में सिर्फ 8 हजार की भीड़ इकट्ठा कर ली थी, तो ये देश की आवाज नहीं बन सकते. यही नहीं उन्होंने दावा किया था कि 2029 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत की जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा था. कांग्रेस अब कर रही पलटवार इसके बाद अब कांग्रेस नेता गृह मंत्री के बयान पर पलटवार कर रहे हैं. उनके मुताबिक बीजेपी चुनाव आयोग को इसलिए बचा रही है ताकि वो इसी तरह बेईमानी से चुनाव जीतते रहें. इमरान मसूद ने भी जोर देकर यही कहा कि यह लड़ाई इनका कांफिडेंस तोड़ने के लिए है, और ये कांफिडेंस इलेक्शन कमीशन की वजह से है. आखिर वही नंबर कैसे आ जा रहे

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!