ExploreX Article

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रुप की मुर्गी दाना फैक्ट्री में गुरुवार को मशीन की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मिक्सर मशीन अचानक चल जाने से उसकी चपेट में आए दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने कमरौली निवासी मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मराज यादव को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति सफाई के दौरान अचानक चालू हुई मशीन हादसा कमरौली के सेक्टर-22 स्थित शालीमार ग्रुप की सी-1 इकाई में हुआ. जानकारी के मुताबिक, मिक्सर मशीन की सफाई के लिए दो मजदूर उसके अंदर गए थे. इसी दौरान अचानक मशीन चल गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया गया. एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक अस्पताल में चिकित्सकों ने कमरौली के रोड नंबर तीन निवासी मुन्ना सिंह (45) पुत्र चंदन सिंह, को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे लोहांगी निवासी धर्मराज यादव, पुत्र ननकऊ कब प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर से मृतक के परिवार में शोक छा गया. सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी लिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही ह

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!