ExploreX Article

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल का एक वीडियो सामने आने के बाद सफाई व्यवस्था और मरीजों की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक महिला सफाईकर्मी फर्श पर पोछा लगाने के बाद उसी पोछे से मरीज के लेटने वाले बेड की सफाई करती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने बनाया है. जिसके बाद मरीज और तीमारदारों में खासा नाराजगी है और इसे मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कहा जा रहा है. यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस फर्श के पोछे से बेड हो रहे साफ मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड की स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में यदि फर्श की सफाई में इस्तेमाल किए गए पोछे से ही मरीजों के बेड को साफ किया जा रहा है, तो संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है. बताया जाता है कि ओम साई हॉस्पिटल में डॉ. एसएन सिंह और डॉ. मनीषा सिंह मरीजों का इलाज करते हैं. यहां महिला एवं पुरुष मरीजों के उपचार के साथ प्रसव भी कराया जाता है. प्रसव के बाद नवजात शिशुओं को भी मां के साथ वार्ड में रखा जाता है. ऐसे में अस्पताल की साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था का महत्व और बढ़ जाता है. निजी अस्पतालों में मरीज बेहतर इलाज और स्वच्छ वातावरण की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं. इसके लिए परिजन अक्सर अच्छी-खासी रकम भी खर्च करते हैं. ऐसे में यदि अस्पताल में सफाई के मानकों की अनदेखी होती है, तो मरीजों और उनके तीमारदारों का भरोसा प्रभावित होना स्वाभाविक है. स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश इस मामले में जब अम

Source: ABP Uttar Pradesh

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!