ExploreX Article

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

दिल्ली पुलिस ने लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम में जाते हुए अभिजीत दीपके को डिटेन कर लिया है. सीजेपी संस्थापक दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे इस रैली का आह्वान किया था. अब इस पर पर सीजेपी ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'तिरंगा तो लहरा कर रहेगा, रोक सको तो रोक लो.' सीजेपी ने डिटेन का वीडियो जारी करते हुए कहा, 'अभिजीत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह सरकार युवाओं के राष्ट्रीय ध्वज लहराने से इतनी डरी हुई है.' दीपके बोले- तिरंगा फहराना है; पुलिस बोली- डिटेन हो इधर जिस वीडियो को जारी किया गया है, उसमें एक पुलिस अफसर अभिजीत को कहते हैं, कि यहां बीएनएसएस की धारा 163 लगी हुई है. हम आपको डिटेन कर रहे हैं. इस पर दीपके कहते हैं कि मैं तिरंगा फहराना चाहता हूं. अगर यहां रोक लगी है, तो कहीं और जगह बता दें. इसके बाद पुलिस अफसर कह रहे हैं, कि हम आपको बता देंगे, अभी आपको डिटेन किया है. इसके बाद दीपके पूछते हैं, कि मैंने तो कोई कानून नहीं तोड़ा तो अफसर कहते हैं कि आप के पीछे भीड़ है. इस पर दीपके कहते हैं, कि वो तो अकेले हैं. भीड़ नहीं मीडिया है. इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी अभिजीत को खींचकर ले जाते हैं. Abhijeet Is Detained By Delhi Police!!! This is government is so scared of the youth waving national flag!! TanaShah!! https://t.co/Bdv8dJZCpc — Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 16, 2026 इसके अलावा एक अन्य वीडियो शेयर किया है. अभिजीत इसमें तिरंगा लहरा रहे हैं. सीजेपी ने इस पोस्ट पर कहा है कि अभिजीत की गिरफ्तारी उनके अधिकारों का घोर उल्लंघन है. यह सरकार जितने लोगों को गिरफ्तार करेगी, उतने ही और युवा सड़कों पर उतर आएंगे. एक अन्य वीडियो में कई लोगों की

Source: ABP India

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!