ExploreX Article

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने आज के वक्त में लोगों की जिंदगी काफी आसान करती है. छोटे से लेकर बड़े काम तक में AI चैटबॉट्स लोगों की मदद करते हैं. लेकिन कई लोग इन चैटबॉट्स को सिर्फ एक मशीन समझकर कुछ भी अनाप-शनाप लिख देते हैं. कभी भद्दे मजाक, कभी गालियां तो कभी जानबूझकर फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए बेतुके प्रॉम्प्ट्स. पहले तक तो ChatGPT या दूसरे AI बॉट्स हर बदतमीजी को चुपचाप सह लेते थे और बड़े ही अदब से I'm Sorry कहकर कन्वर्सेशन को संभालने की कोशिश करते थे. लेकिन अब जमाना बदल चुका है और टेक कंपनियों ने AI बॉट्स के सब्र का पैमाना भी तय कर दिया है. अब अगर आपने चैटबॉट के साथ जरा भी बदसलूकी की नहीं सही जाएगी. अब AI बॉट्स माफी मांगने और सफाई देने की जगह सीधे टाटा बोल देगा. दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां अब अपने एआई मॉडल्स को Self Respect और सख्त बाउंड्रीज सिखा रही हैं. यानी अगर यूजर का रवैया टॉक्सिक या वल्गर होगा तो बॉट बिना किसी हिचकिचाहट के उसी वक्त चैट एंड कर देगा और आगे कोई भी रिप्लाई देने से साफ मुकर जाएगा. अब AI चैटबॉट्स बदतमीजी नहीं सहेंगे कई यूजर्स चैटबॉट को ट्रोल करने और मजे लेने के लिए लगातार भड़काऊ और अपमानजनक बातें लिखते रहते है. पहले AI सिस्टम को इस तरह ट्रेन किया गया था कि User चाहे कितना भी चिल्लाए और बदतमीजी करे बॉट हमेशा शांत रहकर माफी मांगता था. लेकिन रिसर्चर्स ने पाया कि यह बर्ताव न सिर्फ अस्वाभाविक है, बल्कि इंसानों की बातचीत की साइकोलॉजी को भी खराब कर रहा है. इसी को देखते हुए नए सेफ्टी गार्डरेल्स लागू किए गए हैं. अब बॉट आपको बार-बार प्लीज या थैंक यू कहकर मनाने की जहमत नहीं उठाएगा. अगर किसी ने हद पार की तो स्क्रीन पर सेज आ जाएगा यह बातचीत ग

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!