ExploreX Article

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

ब्रिटेन की टेक कंपनी Nothing अब स्मार्ट चश्मों के बाजार में कदम रखने की तैयारी कर सकती है. सामने आई लीक जानकारी के मुताबिक, कंपनी दो तरह के AI स्मार्ट ग्लास बना रही है. इनमें पहला मॉडल चश्मे के जरिए गाने सुनने और फोन कॉल करने की सुविधा दे सकता है. वहीं दूसरे मॉडल में कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे. इसके अलावा इसमें ChatGPT और दूसरी भाषाओं को तुरंत ट्रांसलेशन करने जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, हालांकि Nothing ने अभी तक इन चश्मों को बनाने या लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दो तरह के स्मार्ट चश्मे लाने की तैयारी में Nothing लीक के अनुसार, Nothing अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए दो मॉडल तैयार कर रहा है. पहला मॉडल रोजमर्रा के यूज के लिए ऑडियो डिवाइस की तरह काम कर सकता है, जबकि दूसरा अधिक AI फीचर्स के साथ आ सकता है. Meta और दूसरी कंपनियों से मिलेगी टक्कर? स्मार्ट चश्मों के बाजार में Meta पहले से Ray-Ban Meta जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए मौजूद है. Samsung और Google भी आईवियर ब्रांड्स के साथ स्मार्ट चश्मों पर काम कर चुके हैं, जबकि Apple के स्मार्ट चश्मे को लेकर भी चर्चाएं हैं, फिलहाल Nothing ने अपने स्मार्ट चश्मों की कीमत, डिजाइन, बैटरी क्षमता या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. कुछ शुरुआती चर्चाओं में 2027 के आसपास लॉन्च की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. Nothing के पहले मॉडल में मिलेंगे ऑडियो फीचर्स रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल में चश्मे के फ्रेम के अंदर ही ऑडियो की सुविधा दी जा सकती है. इससे यूजर्स म्यूजिक सुनने, ऑडियोबुक चलाने और फोन कॉल करने जैसे काम कर सकेंगे. इसके अलावा, चश्मे को स्मा

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!