जैसे-जैसे डिजिटल दौर बढ़ता जा रहा है लोगों को कई कामों में सहूलियत होती जा रही है. लेकिन जहां लोगों के इस से फायदा हुआ है तो यही लोगों के लिए डर भी लेकर आया है. अब ठगी के भी नए-नए तरीके ईजाद हो गए है जिनसे साइबर ठग लाखों-करोड़ों की ठगी को मिनटों में अंजाम दे देते हैं. कभी KYC अपडेट के नाम पर, तो कभी पार्सल अटकने या बैंक खाता ब्लॉक होने का डर दिखाकर स्कैमर्स लोगों ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसी परेशानी से हमेशा के लिए निजात दिलाने के लिए Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नए AI-पावर्ड एंटी-स्कैम फीचर्स का एलान किया है. इस फीचर में आपका फोन सिर्फ Spam का अलर्ट ही नहीं देगा बल्कि ठगी होने से पहले ही फर्जी कॉल्स को खुद काट देगा और नंबर ब्लॉक भी कर देगा. गूगल ने इसमें यूजर्स की Privacy का भी पूरा ख्याल रखा है. यह स्मार्ट फीचर्स ऑन-डिवाइस Gemini Nano मॉडल पर चलेंगे और जरूरत पड़ने पर Private AI Compute की मदद लेंगे. कंपनी का दावा है कि इस दौरान आपकी जानकारी खुद गूगल भी नहीं देख सकेगा. जानें कैसे काम करेगा यह फीचर. ठगों को तुरंत रोक लेगा Enhanced Protection मोड जैसे-जैसे पुराने सेफ्टी फीचर्स मजबूत हो रहे हैं वैसे-वैसे ठग भी नए पैंतरे आजमा रहे हैं. हाल ही में Pixel फोन्स के लिए आए स्टैंडर्ड स्पैम फिल्टर्स को भी अब शातिर स्कैमर्स चकमा देने लगे हैं. इसी का तोड़ निकालते हुए गूगल अपने मैसेज ऐप में Enhanced Protection मोड लेकर आ रहा है. यह एक ऑप्ट-इन फीचर होगा जिसे यूजर अपनी मर्जी से ऑन कर सकेंगे. इसमें लगा Gemini मॉडल को जैसे ही लगता है कि सामने वाला शख्स आपको बातों में फंसा रहा है. स्क्रीन पर तुरंत चेतावनी आ जाएगी और आपके पास चैट जारी रखने और Report and Bl
Source: ABP Technology
Comments
Log in to commentNo comments yet. Be the first!