ExploreX Article

अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर

अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर

अब तक Google Play Store का नाम सुनते ही मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने या उन्हें अपडेट करने का ख्याल आता था, लेकिन अब यहां से फोन खरीदने का रास्ता भी मिल रहा है. Google ने Play Store में एक नया Shop devices फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स कंपनी के हार्डवेयर प्रोडक्ट्स देख सकते हैं और खरीदारी के लिए आगे बढ़ सकते हैं. यह सुविधा भारत समेत कुछ बाजारों में उपलब्ध है, फिलहाल इसमें Google Pixel और Samsung के कुछ डिवाइस दिखाई दे रहे हैं, हालांकि इस फीचर के जरिए सीधे Play Store पर भुगतान नहीं होता है, बल्कि प्रोडक्ट चुनने के बाद यूजर Google Store पर पहुंच जाता है, जहां खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. Google Play Store में कहां मिलेगा Shop devices का फीचर? नया Shop devices फीचर Play Store के अकाउंट स्विचर में दिखाई देता है. यूजर इस फीचर पर टैप करके उपलब्ध डिवाइस की लिस्ट देख सकते हैं. यहां से किसी प्रोडक्ट को चुनने पर Google Store खुल जाता है, जहां उसकी जानकारी देखने, उपलब्ध कॉन्फिगरेशन चुनने और भुगतान करने का ऑप्शन मिलता है, फिलहाल इस सुविधा के तहत प्रोडक्ट सामान्य कीमतों पर लिस्ट किए गए हैं. अभी इसके साथ किसी खास डिस्काउंट की पेशकश नहीं की जा रही है. क्या Google आगे बढ़ाएगा यह सुविधा? Google के सपोर्ट पेज पर भी Play Store के जरिए हार्डवेयर खरीदने की सुविधा का जिक्र है. इसके मुताबिक Google Store पर उपलब्ध कुछ योग्य Google और Samsung प्रोडक्ट्स Play Store में दिखाई दे सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि Shop devices सेक्शन में आगे और प्रोडक्ट जोड़े जाएंगे या नहीं. इस फीचर के आने से यूजर्स को Play Store पर ऐप्स के साथ Google के डिवाइस देखने का ऑप्श

Source: ABP Technology

Read original news

Comments

Comments

Log in to comment

No comments yet. Be the first!